फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार परियोजनाएं, 50 हजार युवाओं को वित्तीय मदद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में 30 हजार परियोजनाएं पूरी करने और 50 हजार युवाओं को वित्तीय सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। एलजी एसकेआईसीसी श्रीनगर में तीन दिवसीय यंग थिंकर्स मीट-2021 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न राज्यों और प्रदेशों से युवाओं ने हिस्सा लिया। एलजी ने कहा कि देश भर के युवाओं को जम्मू-कश्मीर आकर जमीनी स्तर के बदलाव का साक्षी बनना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था देने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। ई-ऑफिस, पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना, युवाओं को सरकार की ओर से मदद समेत कई प्रयास किए गए हैं। उन्होंने इस अवसर पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बोर्ड सदस्य शौर्य डोभाल, इंडिया फाउंडेशन के निदेशक आलोक बंसल, बोर्ड सदस्य राम माधव और श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें