फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगी सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अब सेना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगी। दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सेना ने एक कोचिंग प्रोजेक्ट ‘पेट्रोनेट जम्मू सुपर 30’ के लिए सेंटर फॉर सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड लीडरशिप (सीएसआरएल) व पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और उक्त संस्थानों के अधिकारियों के बीच इसे लेकर बात हुई। इस परियोजना के तहत, पूरे जम्मू क्षेत्र के 30 चयनित छात्रों को रियासी में भारतीय सेना द्वारा स्थापित पूर्ण आवासीय सुविधा में योग्य शिक्षकों द्वारा कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मनजिंदर सिंह ने सीएसआरएल और पेट्रोनेट के अधिकारियों के साथ बातचीत की और वंचित युवाओं को एक उज्ज्वल कल की दिशा में मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से इस तरह की पहल के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह की पहल से जम्मू क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विशेष कोचिंग की आवश्यकता है, जिससे युवाओं को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सक्षम बनाया जा सकेगा। ऐसे संस्थानों के लिए छात्रों का चयन जम्मू-कश्मीर और भारतीय सेना के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें