फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा लद्दाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को विकसित कर आत्मनिर्भर बन रहा है। स्कूली शिक्षा को आधुनिक बनने के लिए केंद्र शासित प्रदेश विभिन्न पहल कर रहा है। लद्दाख में आईटीसी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की है। इसके साथ बच्चों को टैबलेट मुहैया करवा कर डिजिटल कंटेंट भी तैयार किया है।
विज्ञापन

लद्दाख स्कूल शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षा को आधुनिक बनने के लिए विभिन्न पहल की है। इसमें लद्दाख के स्कूलों में 91 आईसीटी लैब, 12 अटल टिंकरिंग लैब के साथ 20 एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की गई है। इसमें बच्चों को आधुनिक रूप से पढ़ाया जा रहा है। स्कूली में बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए स्कूलों में एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की है। इन लैब में बच्चों को आकाशगंगा से लेकर इसरो के विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में भी पढ़ाया जाता है।
नई शिक्षा नीति को लद्दाख में तेजी से लागू किया जा रहा है। बच्चों को उनकी मातृ भाषा में पाठन सामग्री मिली इसके लिए विभाग स्थानी भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। इसके साथ स्कूलों को युक्तिकरण किया जा रहा है। कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के साथ शिक्षकों का उचित उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

2019 के बाद से लद्दाख स्कूल शिक्षा विभाग में कई बदलाव हुए हैं। स्कूलों में आईटीसी लैब, अटल टिंकिरंग लैब और एस्ट्रोनॉकी लैब स्थापित की गई है। बच्चों को टैबलेट उपलब्ध करवाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें