फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रधानाचार्य के चल रहा स्कूल

विज्ञापन
खौड़ स्थित वह स्कूल जिसमें प्रधानाचार्य नहीं हैं।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपनी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा से मिला। इसमें शामिल लोगों ने बताया कि शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल एक साल से बिना प्रधानाचार्य के चल रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आज से लगभग एक साल पहले प्रधानाचार्य का तबादला हो गया। तब से आज तक यहां प्रधानाचार्य का पद खाली है। जहां पर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पलांवाला के प्रधानाचार्य को अटैच किया गया है। लोगों ने बताया कि हमारेे बच्चे घरों मेें आकर बता रहे हैं कि स्कूल में पहले जैसा वातावरण नहीं रहा। इसका कारण प्रधानाचार्य का नहीं होना है। विजय कुमार शर्मा नेे कहा कि इस विषय में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें