फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिम प्रताप को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जिला कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह मन्हास के बेटे आशिम प्रताप सिंह मन्हास को जिला अध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में उपस्थित कार्यकर्ता ने समानित किया। आशिम ने 12 वीं कक्षा में 98.4 फीसदी अंक लेकर चौथा रैंक लेकर अखनूर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया। संवाद
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सम्मानित किया
आरएस पुरा। 12वीं कक्षा में एपीजे इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनके सम्मान में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बच्चों का मुंह मीठा कराया गया और उन्हें मुबारकबाद देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की गई।
प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पोजीशन हासिल की है, जिनमें विद्यार्थी रणजोत सिंह, गुरकीरत सिंह तथा शुभम मल्होत्रा शामिल हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा पहली डिवीजन प्राप्त की। उन्होंने अध्यापकों की कड़ी मेहनत कराने पर परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की तरफ से विश्वास दिलाया कि उनका स्कूल आगे भी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रयास जारी रखेगा। इस दौरान अभिभावकों सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

रिया कश्यप ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
आरएस पुरा। वार्ड दस की रिया कश्यप ने 12 र्वी कक्षा की परीक्षा में कामर्स स्ट्रीम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया। रिया ने बताया कि वह बीबीए करना चाहती है। अपनी सफलता के बारे में कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम अहम है। अगर मन लगाकर कोई भी पढ़ाई करे तो उसे सफलता जरूर मिलती है। रिया के पिता दर्शन कश्यप का कहना है कि उसकी मेहनत से ही सफलता मिली है। बच्चों को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, ताकि उनका आने वाले भविष्य उज्जवल बनने के साथ देश की बेहतरी हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें