फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जिले में ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। युवा वर्ग इन दिनों फोटो व वीडियो बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। शादियों में भी ड्रोन चलाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए अब आतंकी संगठन भी ड्रोन की मदद लेकर हमले कर रहे हैं। इसी के चलते जम्मू में एयरबेस पर ड्रोन हमला किया गया। क्षेत्रों में ड्रोन के मिलने से हड़कंप मचा रहा। जिला प्रशासन ने ड्रोन चलाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की तरफ से जारी आदेश अनुसार कि ड्रोन आपरेटर एसीआर सांबा, एसडीएम घगवाल व एसडीएम विजयपुर के पास पंजीकरण कराएं। एसीआर व एसडीएम यूनिक न. अलाट करेंगे। वहीं कोई भी पायलट अपने ड्रोन को 400 फीट की ऊंचाई पर नहीं उड़ा पाएगा। ड्रोन को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट, जिला सचिवालय, सेना कैंप के निकट उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। सुबह सूरज चढ़ने से पहले व शाम सूरज ढलने से के बाद कोई भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें