फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग उपचुनाव: महबूबा मुफ्ती को चुनाव आयोग का नोटिस

Sun, 05 Jun 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अनंतनाग उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान महबूबा मुफ्ती द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


आयोग ने महबूबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि महबूबा नामांकन दाखिले के लिए जिस कार में आईं उस पर राष्ट्रीय और जम्मू कश्मीर का ध्वज लगा हुआ था जिसकी अनुमति नहीं है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने बताया महबूबा 1 जून को नामांकन पत्र भरने आई थीं। कार पर ध्वज लगे होने की शिकायत का संज्ञान लिया गया है।

हालांकि शिकायत में महबूबा द्वारा सरकारी वाहन के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई थी जिसे खारिज कर दिया गया। महबूबा मुफ्ती जेड प्लस श्रेणी में सुरक्षित हैं। वे सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें