श्रीनगर में निमार्णाधीन फ्लाइओवर कार्य में शामिल एक क्रेन के ऊपर भूकंप के झटकों की वजह से एक पिलर खिसक कर क्रेन पर गिर गया। फ्लाईओलर का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से इस बात को स्वीकार किया गया है कि भूकंप के झटकों के कारण ही क्रेन अंसतुलित हो गया जिसके वजह से पिलर खिसक कर क्रेन के ऊपर गिर गया। इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।