फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर था केंद्र

Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे लेकिन जब लोगों को महसूस हुए तो वह अपने घरों से बाहर आ गए। 

विज्ञापन


इस भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्ताना का बॉर्डर बताया जा रहा है। भूकंप दोपहर 1.53 बजे आया था। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है। भूकंप के लिहाज से जम्मू-कश्मीर संवेदनशील इलाके में आता है।

भूकंप से पूर्व में कई बार कश्मीर में तबाही आ चुकी है। आठ अक्तूबर 2005 के दिन कश्मीर में 7.6 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के 80 हजार लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें