फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1, सहम उठे लोग

Mon, 11 Jan 2021 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शाम सात बजकर बत्तीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


डीडीसी डोडा ने सभी तहसीलदारों और एसएचओ को दिशा-निर्देश दिए कि  संबंधित क्षेत्रों में हुए किसी भी तरह के नुकसान की सूचना दी जाए। साथ ही कहा कि लोगों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।





इससे पहले चार जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र कश्मीर घाटी का बांदीपोरा था। वहीं 21 दिसंबर 2020 को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप तीव्रता 3.7 मापी गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बर्फबारी का सितमः घाटी में बिछी बर्फ की मोटी चादर, बुनियादी सेवाएं प्रभावित 
 
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 5.1 की तीव्रता के भूकंप से दहशत मच गई

जम्मू-कश्मीर में 5.1 की तीव्रता के भूकंप से दहशत मच गई। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ जिले में जमीनी सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। शाम 7.32 बजे लगे भूकंप के झटके को प्रदेश भर में महसूस किया गया। किश्तवाड़ और डोडा में कई इमारतों को आंशिक नुकसान की भी सूचना है। 

डोडा मेडिकल कॉलेज के एक ब्लॉक में दरार आ गई, जिससे ईंट और रेत जमीन पर आ गिरी। घबराए लोग और मरीज भी बाहर की ओर भागे। कई अन्य ढांचों को भी नुकसान बताया जा रहा है। भूकंप को पीर पंजाल से सटे राजोरी और पुंछ जिलों से लेकर कश्मीर घाटी और प्रदेश की पूर्वी सरहद पर कठुआ की बनी तहसील तक ज्यादा महसूस किया गया। भूकंप का सबसे ज्यादा असर किश्तवाड़ और डोडा जिलों में बताया जा रहा है। 

डोडा जिला प्रशासन ने सरकारी अमले को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी नुकसान की सूचना है, उसका जायजा लेकर रिपोर्ट बनाएं। गौरतलब है कि डोडा क्षेत्र में हाल के महीनाें में कई बार भूकंप आ चुका है, लेकिन सोमवार के भूकंप की तीव्रता इनमें सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें