फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

Mon, 11 Dec 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 4:28 मिनट पर घाटी के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन


इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। बता दें कि शनिवार शाम को भी 4:13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे यह झटके राज्य के तमाम हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लेह से 98 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता रही 4.6 मापी गई थी। राज्य के किसी भी हिस्सें में नुकसान की कोई खबर नहीं थी। चार दिन के भीतर तीसरी बार भूकंप के आने से लोग दहशत में आ गए हैं। भूकंप आने के बाद कई जगह लोग अपने घरों को छोड़ कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 4.5 occurred in Jammu & Kashmir at 04:28 am. — ANI (@ANI) December 11, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें