फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist arrested: आतंकियों के तीन मददगार ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तानी झंडे भी बरामद

Sat, 27 Aug 2022 12:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि सेना व सीआरपीएफ के साथ मिलकर बोमई चौक पर नाका लगाया गया था। इस दौरान गोरीपोरा से बोमई की ओर आ रहे तीन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। भागने के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को लश्कर-ए-ताइबा के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, नौ पोस्टर व 12 पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सुरक्षा बलों तथा बाहरी मजदूरों पर हमले की फिराक में थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेना व सीआरपीएफ के साथ मिलकर बोमई चौक पर नाका लगाया गया था। इस दौरान चेकिंग में गोरीपोरा से बोमई की ओर आ रहे तीन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। उन्हें रुकने को कहा गया तो वे भागने लगे, लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। 

पूछताछ में उनकी शिनाख्त हादीपोरा रफियाबाद निवासी शरीफ अशरफ, वारपोरा सोपोर के सकलैन मुश्ताक तथा फतेहगढ़ बारामुला के तौकीफ हसन शेख के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर की रेप की कोशिश 

अनंतनाग के वेरीनाग इलाके में 56 वर्षीय एक स्कूल बस ड्राइवर ने पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के अपहरण तथा रेप की कोशिश की। पुलिस ने हरकत में आते हुए तत्काल छात्रा को ड्राइवर के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम कूट के जंगल क्षेत्र में पहुंची जहां स्कूल बस ड्राइवर गुलाम रसूल राथर निवासी बटागुंड डोरू को गिरफ्तार किया गया।

वह अपहृत छात्रा के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने घने जंगल में बस ले जाकर खड़ी कर दी। इसके बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा जोर-जोर से रोने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को छोड़ने के लिए बस में किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें