फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी से 13 मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 17 Mar 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी को कारण मंगलवार को 13 रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से नौ मकान उत्तरी कश्मीर और चार मकान मध्य कश्मीर के चाडोरा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। चाडोरा में दो लोग घायल भी हुए हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के लारिडूरा गांव में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जमीन खिसकने से आठ मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


जिससे 15 परिवार बेघर हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है। जिला आयुक्त तलत परवेज ने आश्वासन दिलाया कि जिस किसी का नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके अलावा बांडीपोरा जिले के शाहगुंड सोनावारी में भी अब्दुल रहीम डार का मकान ढह जाने से परिवार हो गया है। वहीं चाडोरा के धर्मबाघ क्रालपुरा में भी चार मकान ढह जाने से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में अब्दुल अहमद राथर, बशीर अहमद, बशीर लावडोरी और अली मोहम्मद गनई का मकान भारी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें