फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: पत्थर गिरने से श्रद्धालु की मौत

Tue, 17 Mar 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्द्धकुंवारी के पास दर्शन के लिए जा रहा एक श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोमवार रात को भारी बारिश के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


मृतक श्रद्धालु दिलीप कुमार पुत्र विजय कुमार झारखंड का रहने वाला था। वह परिवार के साथ माता का दर्शन करने के लिए आया था। घटना के बाद राहत कर्मियों ने उसे उठा कर चिकित्सा केंद्र ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

भूस्खलन के मकान ढहा
पिछले दो दिन से हुई मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार को राजोरी के जवाहर नगर स्थित खांडली क्षेत्र में भूस्खलन से एक मकान ढह गया। जिससे परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी परवेज अहमद के मकान के सामने वाला आधा भाग उस समय भूस्खलन के चलते ढह गया, जब दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को हलकी धूप निकली।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके मकान के आगे कच्ची जमीन मूसलाधार बारिश के कारण धंस रही थी। धीरे-धीरे जमीन धंसती रही और उसकी चपेट में आने से उसके मकान का आगे वाला भाग भी ढह गया। इतना ही नहीं मकान के बाकी भाग में भी दरारें पड़ गई हैं। अब दरारों वाले मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि मकान ढहने से वह अपने परिवार सहित किसी परिजन के घर रह रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें