विजयपुर। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस की ओर से नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ताकि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
डीएसपी बड़ी ब्राह्मणा और थाना प्रभारी बड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग, छात्र, अभिभावक, शिक्षक, पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए। रैली नशा विरोधी नारों, बैनर और पोस्टर के साथ तेली बस्ती बड़ी ब्राह्मणा से शुरू हुई और सिडको चौक, मुख्य बाजार व सब्जी मंडी से होते हुए वापस तेली बस्ती में समाप्त हुई। संवाद