राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने जिले में विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन करने के लिए एक बैठक की।
उन्होंने कांगड़ी, राजल और मंजाकोट में चल रहे तहसील कार्यालय (नियाबत) भवनों की समीक्षा की और इन्हें समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया, जिसमें ठंडी कस्सी में लड़कों का छात्रावास, लरोका में विज्ञान प्रयोगशाला और सरकारी हाईस्कूल खवास में तीन कक्षाओं का निर्माण शामिल हैं। डीसी ने निष्पादन एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हों। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में सभी अतिरिक्त उपायुक्तों (एडीएम) और तहसीलदारों को इसके कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए।
बैठक में एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) के लाभार्थियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें डीसी ने एडी एफसीएस एडं सीए और तहसील आपूर्ति अधिकारियों (टीएसओ) को पात्र परिवारों की पहचान करने, निष्क्रिय और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जेके समाधान पोर्टल पर पंजीकरण प्रगति का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण की भी समीक्षा की गई।
इसमें डीसी ने वास्तविक लाभार्थियों को शामिल करने और अयोग्य आवेदकों को बाहर करने पर जोर दिया। इसी तरह पीएमएवाई-शहरी 2.0 सर्वेक्षण पर भी चर्चा की गई। संवाद