अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमलों की आशंका के बीच श्राइन बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं बरतना चाहतीं। देश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता और फूलप्रूफ बनाने को इस बार दोनों यात्रा रूट पर ड्रोन कैमरों की नजर रहेगी।
इन कैमरों के इनपुट (से ली गई तस्वीरों और वीडियो) पर कंट्रोल रूम में लगातार नजर रखी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर वहां तैनात सुरक्षा बलों को जानकारी पहुंचाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एक विशेष टीम बनाई गई है जोकि इन कैमरों की फुटेज लगातार कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगी। इसके अलावा सभी बेस कैंपों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।