फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर से बिजबिहाड़ा रूट सुरक्षाबलों के लिए 'मौत का जाल': गृह मंत्रालय

Thu, 30 Jun 2016 11:51 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यहां भेजी गई टीम ने बिजबिहाड़ा से पांपोर तक के हाईवे को ‘डेथ ट्रैप’ माना है। पांपोर हमले के बाद टीम ने राज्य में पूरे सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की है। इस टीम ने अलग-अलग जांच एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ सुरक्षा से संबंधित हर पहलू की पड़ताल की। 
विज्ञापन


जांच टीम ने यह भी उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार हाईवे की सुरक्षा को पुख्ता करने में मदद जांच एजेंसियों का सहयोग करेगी। पांपोर में सीआरपीएफ की बस पर हमले के बाद मंगलवार को दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद पहुंची इस टीम ने बुधवार को विशेषज्ञों के साथ टीम ने एक कानवाई के रूप में बिजबिहाड़ा और पांपोर का दौरा किया। 

इस दौरान यह समझने की कोशिश की कि आतंकी किस तरह से हाईवे पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। दक्षिण कश्मीर पुलिस के एक उच्च अधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में आतंकी फिर हाईवे को निशाना बना सकते हैं। वह अपना प्रभाव जताने के लिए हमले की नई साजिश रच रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी यह भी योजना बना रही है कि पांपोर और बिजबिहाड़ा के हिस्से को वीडियो कैमरों की नजर में रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस हिस्से में पिछले छह महीने के भीतर यह छठा आतंकी हमला है। वर्ष 2015 में 9 दिसंबर को पांपोर में दो आतंकी मारे गए थे, इसी महीने हमले में दो जवान घायल हुए, इसमें एक डीएसपी भी शामिल है। वर्ष 2016 में फरवरी महीने में पांपोर में ही सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। 

अप्रैल में आतंकियों ने सैन्य काफिले को निशाना बनाया। इसमें दो नागरिक घायल हो गए। 3 जून को बिजबिहाड़ा में आतंकियों के हमले में तीन बीएसएफ कर्मी शहीद हो गए। अब पांपोर हमले में आठ सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें