विजयपुर। अरविंद घोष हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लेने वाले बच्चों और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। उनका मुंह मीठा कराया।
प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और अमृतपाल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कोरोना महामारी में भी पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के युग में शिक्षा बहुत जरूरी है। बिना शिक्षा के व्यक्ति पशु के समान है। अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि कोरोना में स्कूल स्टाफ और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलने से अच्छा परिणाम मिला।
डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
विजयपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सलाथिया आदि ने मनाया। इस दौरान डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर प्रण लिया कि उनके दिखाए गए राष्ट्रवाद के रास्ते को सभी को अपनाकर भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाना है। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। सुदर्शन सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दूरदर्शी व दूरंदेशी नेता बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संवाद