फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के बिसलेरी नाले में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर को बनिहाल के चंबलवास इलाके में डंपर के बिसलेरी नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान रियाज अहमद लोहार (35) पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन लोहार निवासी चंबलवास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएचएआई की एक निर्माण कंपनी के साथ काम पर लगा डंपर चंबलवास में अनियंत्रित हो कर बिसलेरी नाले में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें