पौनी। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखा है। इसी कड़ी में पौनी पुलिस ने खैरालेड़ क्षेत्र से देसी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगी सिंह निवासी खैरालेड़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पांच लीटर देसी शराब और 60 लीटर लाहन बरामद की है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।