फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर के वार्ड-11 में पांच दिन से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। वार्ड-11 में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। वार्ड में पांच दिन से पेयजल किल्लत चल रही है। लोगों ने बताया कि कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बावजूद भी पानी की किल्लत दूर नहीं की गई। इस कारण बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कस्बे में चल रही पानी की किल्लत को दूर किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जल्द ही प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिकारी सज्जाद गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पानी की किल्लत है। जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा और जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें