जम्मू शहर के डिग्याना इलाके से सटे जीवन नगर में दो दिन से नलों में पानी नहीं आया है। पानी न आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी पेश आ रही है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अकसर गर्मियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहती है। हालत यह रही है कि लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिला। कहा कि लॉकडाउन के बीच दूसरे मोहल्लों में भी पानी लाने नहीं जा सकते।
वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइनों में पानी रूटीन में छोड़ा जा रहा है। समस्या के निदान के लिए निर्देश दिए गए है। दिक्कत का हल कर लोगों को पानी की आपूर्ति करवाई जाएगी। एक्सईएन सुरेंद्र खजुरिया ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।