फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वृद्ध आश्रम में डोगरी संगीत संध्या, कैदियों ने गाए भजन

Sun, 01 Jun 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरन मौजूद जेकेएएसीएल के सदस्य फोटो विभाग
विज्ञापन
जम्मू। वृद्ध आश्रम में डोगरी संगीत संध्या का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी और एनडीएस ने नमी डोगरी संस्था जम्मू के सहयोग से अंबफला में यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 80 साल के बुजुर्ग तोशी देवी ने माता की भेंट प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

गायक परविंदर सिंह, रमन सिंह सलाथिया, सुप्रिया शर्मा, मरीना जमवाल, चंचल डोगरा और वीना डोगरा ने भी प्रस्तुतियां दीं। अकादमी की सचिव हरविंदर कौर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समृद्ध अनुभव के भंडार हैं। हमारे युवा उनके अनुभवों से काफी लाभ ले सकते है। इस कार्यक्रम में डोगरी लेखक नरिंदर सिंह चिब, जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग के प्रो. पदम देव सिंह, वृद्ध आश्रम के महासचिव डॉ. दिनेश गुप्ता, विंग कमांडर निर्मल पायलट, वृद्ध आश्रम के कार्यकारी निकाय सदस्य सतपाल शर्मा मौजूद रहे।

अभिनव थिएटर में वैश्या नाटक का मंचन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी द्वारा आयोजित साप्ताहिक रंगधारा शृंखला के अंतर्गत शनिवार को अभिनव थिएटर में नाटक वैश्या का मंचन हुआ। शाजी खान द्वारा लिखित व निर्देशित यह नाटक एक महिला की सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मार्मिक कथा है। मुख्य भूमिका में ऋधिमा कलसी ने अभिनय किया। डॉ. जावेद राही ने कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए। मंचन में प्रकाश, संगीत, परिधान और मंच सज्जा में समर्पित टीम की अहम भूमिका रही। अगले नाटक गलत व्याकरण का मंचन सात जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें