जम्मू-कश्मीर में साहसिक खेलों से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डोडा इस महीने के अंत में चिनाब दरिया में होने वाली राफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जेके एडवेंचर्स राफ्टिंग समूह के सहयोग से रविवार को एक ट्रायल किया गया। इस ट्रायल में डोडा के उपायु्क्त सागर डी डोईफोड और कई अन्य लोगों ने सभी सुरक्षा उपायों को पालन करते हुए भाग लिया।