फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स-डे पर ब्लैक-डे मनाएंगे कश्मीर के डाक्टर

Tue, 30 Jun 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (डाक) द्वारा मंगलवार को श्रीनगर में कार्यकारी सदस्यों की एक बैठक बुलाई जिसमें यह फैसला लिया गया कि डाक के अध्यक्ष डा. निसार-उल-हसन के जारी निलंबन के विरोध में डॉक्टर्स-डे को ब्लैक-डे के तौर पर मनाया जाएगा। डाक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी डॉक्टर पहली जुलाई बुधवार को अनुचित और अवैध रूप से निलंबन के विरोध में काले बैंड बांधेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान डा. निसार जो कि डाक के अध्यक्ष हैं, ने कहा कि उनके पास डॉक्टर्स-डे मनाने के लिए कुछ भी नहीं। क्योंकि  यहां उन्हें अपनी राय व्यक्त करने तक का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स-डे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.विधान चंद्र राय को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो अपनी पेशेवर सेवाओं और सामाजिक सुधारों के लिए माने जाते थे।

इस दिन को व्यक्तिगत जीवन और समुदायों के लिए डॉक्टरों के योगदान को पहचान करने के लिए मनाया जाता है। डा. निसार ने कहा कि नकली दवा घोटाले को उजागर और नकली दवा अपराधियों के खिलाफ एक अभियान की अगुवाई करने पर उन्हें यह सजा मिली है। लोगों के हित के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए मुझे निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी जगह जहां विचारों की स्वतंत्रता एक अपराध माना जाता है, वहां डॉक्टर्स डे मानने के लिए हमारे पास कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं घाटी के अस्पतालों में उपलब्ध है, उससे लोग संतुष्ट नहीं और यहां के नीति निर्माता अपनी अक्षमताओं को छिपाने के लिए डाक्टरों को खलनायक के रूप में पेश करते हैं। यहां तक कि कठिन परिस्थितियों में डाक्टर अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें