अंबफला क्षेत्र में डेंटल सर्जनों ने शनिवार को 19वें दिन अनशन किया। इस दौरान डा. हिमानी राठौर अनशन पर बैठीं। चरणबद्ध तरीके से अनशन पर बैठे डेंटल सर्जन अपनी मांगों के समर्थन में सरकार से बातचीत भी कर चुके हैं।
डेंटल सर्जन एसोसिएशन के चेयरमैन डा. पवन सिंह जसरोटिया ने कहा कि वह वीरवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले थे। उन्हें मांगों के बारे में बताया गया था। लेकिन वहां उन्हें कोई भरोसा नहीं मिला।
जसरोटिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे डेंटल स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाया, जिसमें एनआरएचएम, स्कूल डेंटल हेल्थ प्रोग्राम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और ईवनिंग क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इन सब योजनाओं के बारे में जानने के बाद मुख्यमंत्री ने इस तरह की योजनाओं को राज्य में चलाने में अपनी असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा करने में देरी करती है तो वह अन्य संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।