फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक KM के दायरे में नाइट कर्फ्यू लागू, रात 9 से 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Tue, 03 Jan 2023 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा में प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। यह प्रतिबंध अगले दो महीने तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
आईबी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा में प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। यह प्रतिबंध अगले दो महीने तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। मौजूदा समय में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सांबा जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा गुप्ता ने यह आदेश जारी दिया है।

विज्ञापन

 
आदेश में साफ कहा गया है की आगामी गणतंत्र दिवस और मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक बॉर्डर के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें