जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को संभाग में चल रहे विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित आधार पर परियोजनाओं पर चल रहे कार्र्य की प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान केबल कार प्रोजेक्ट, मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स, जंबू जू, एम्स, मल्टी टायर पार्किंर्ग, आईआईएम और्र आईआईटी के दर्जे के अलावा बाग-ए-बाहु क्षेत्र के विकास के लिए चल रहे कार्य की प्रगति को जाना। उन्हें बताया गया कि आईआईटी जम्मू की चारदीवारी का कार्य पूरा कर दिया गया है। मल्टी टायर कार पार्किंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर का काम पूरा हो गया है। पहले फ्लोर का कार्य जारी है। फ्लोरीकल्चर विभाग की निदेशक बबीला रकवाल ने बाग-ए-बाहु और भौर गार्डन पर हो रहे कार्य की प्रगति की जानकारी दी।