फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां उठाने पर बस चालकों में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बस चालकों की मनमर्जी के खिलाफ मिनी बस चालक मंगलवार मुखर हो गए। नगर के बस अड्डे चक्का जाम कर रोष जताया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि पौनी से आने वाली एक बस समय से पहले ही निकल आई और रास्ते में मिनी बस को ओवरटेक किया। इस कारण मिनी बस को सवारियां नहीं मिलने से नुकसान हुआ है। रियासी में पहुंच कर यूनियन को स्थिति से अवगत करवाया। बाद में सभी मिनी बसों को खड़ा कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अड्डे से बाहर निकलने वाली यात्री बसों को भी रास्ता नहीं दिया गया, जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अड्डे पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। मिनी बस चालकों ने कहा कि बनिहाल बस रूट पर चलने वाली बसों के चालक मनमानी कर परेशान करते हैं। अगर इसके बाद फिर से ऐसा हुआ तो सड़क को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बाद में आश्वासन मिलने के पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें