सांबा के नमंदर मे सूचना विभाग के शिविर मे उपसिथत लोग
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिला सूचना विभाग ने शनिवार को पंचायत हरमिंदर सुपवाल में यौन हिंसा अधिनियम 2018 के तहत बच्चों के संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सूचना निदेशक डॉ. सईद सेहरिश असगर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सरपंच पंचायत हरमिंदर तारा सिंह के अलावा एकीकृत बाल संरक्षण योजना आईसीपीएस के अधिकारी और पंचायत के स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कार्यक्रम के विषय पर आधारित नाटक का आयोजन कराया। यह नाटक दोस्तों लोक संगीत समूह द्वारा आयोजित किया गया था। इसने यौन हिंसा अधिनियम के खिलाफ बाल संरक्षण के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे थे।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर से स्कूल तक बच्चों को अनुकूल माहौल बनाने में मदद करें। किसी तरह की यौन हिंसा होने पर पॉक्सो के तहत अपराध की रिपोर्टिंग करने से परहेज नहीं करें। पंचायत हरमिंदर के सरपंच ने सूचना विभाग के इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया और कहा कि ऐसा कार्यक्रम होने रहना चाहिए।