फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बंद रही बिजली, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए शनिवार को विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया था। इसके चलते पूरे दिन आरएस पुरा कस्बे में बिजली गुल रही। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान तो रहे ही, लोगों का कामधंधा भी बाधित हुआ। बिजली से चलने वाला रोजगार ठप रहा।
विज्ञापन

कस्बे के पवन कुमार व रमेश लाल का कहना है कि आए दिन बिजली विभाग की ओर से कस्बे में घंटों बिजली बंद करने पर ढांचों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम लोगों के साथ दुकानदारों का कार्य प्रभावित होता है।
बाजार कमेटी आरएस पुरा एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि लाइन रिपेयर करने केे लिए सुबह दस बजे के पहले कार्य करवाया जाए ताकि दुकानदारों का कारोबार प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे बिजली सेवा बहाल करने के उपरांत छह बजे दोबारा बिजली बंद की गई, जिससे लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें