फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समग्र विकास और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जिला विकास परिषद (डीडीसी) बारामुला की अध्यक्ष, सफीना बेग ने डाकबंगला में जिले की विकास गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान समग्र विकास व कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में डीडीसी सदस्यों, वरिष्ठ जिला अधिकारियों और क्षेत्रीय प्रमुखों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, सामाजिक कल्याण और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों की विस्तृत क्षेत्रवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने चल रहे प्रोजेक्ट्स, उपलब्धियों और अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों पर अपडेट प्रस्तुत किए। अध्यक्ष सफीना बेग ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया और सेवाओं के प्रभावी वितरण के लिए अंतर-विभागीय समन्वय को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें