फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजरंगी भाई जान' के निर्देशक को लेकर फैली बड़ी अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी की हसीन वादियों में करीब दो हफ्तों से जारी बजरंगी भाई जान फिल्म की शूटिंग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में जारी है। इसी बीच अफवाह फैली कि बजरंगी भाई जान फिल्म के निर्देशक कबीर खान को सोमवार रात पहलगाम में दिल का दौरा पड़ गया है।
विज्ञापन


जिसके कारण उन्हें पहले श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लाया गया, इसके बाद उन्हें मंगलवार सुबह श्रीनगर से दिल्ली एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जब फिल्म के लाइन-प्रोड्यूसर खावर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सब अफवाह है, ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

इतना ही नहीं खावर ने कहा कि मंगलवार को फिल्म की शूटिंग पहलगाम के आरु में चल रही थी और निर्देशक कबीर खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि इस अफवाह को फैलाने वाली समाचार एजेंसी ने गलत खबर के लिए माफी भी मांग ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने कबीर के बारे में किया खुलासा

इस अफवाह के बाद कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने ट्वीट करके स्पष्ट किया कि करीब पूरी तरह स्वस्‍थ्य हैं।

The only time his heart was attacked was when we met
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें