फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के घर के लिए जम्मू से सीधी ट्रेन

Thu, 29 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कटड़ा से पहली बार अहमदाबाद के लिए एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई। यह ट्रेन सुबह अहमदाबाद से मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को लेकर आई थी। इसके बाद यहां से इसे करीब दो घंटे देरी से रवाना किया गया। कटड़ा से इसे दोपहर 1.10 बजे रवाना किया गया जो दोपहर तीन करीब बजे जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


स्लीपर कोच में बैठे भिवानी राजस्थान जा रहे और पहली बार मां वैष्णो देवी के दर्शनार्थी आईटीआई कर चुके संदीप कुमार का कहना था कि इस ट्रेन के कारण उनकी यात्रा सुगम हुई है। भिवानी जा रहे नवीन शर्मा का कहना है कि इस ट्रेन से जो सुविधा मिली, वह इससे खुश हैं।

अब पूजा एक्सप्रेस को एक्सटेंड कर दिया जाता तो बहुत अच्छा होता, पूजा नियमित ट्रेन है और लोग इस ट्रेन से हर रोज कटड़ा तक पहुंच सकते हैं। कटड़ा से दर्शन करके लौट रही चाहत ने बताया कि वह पठानकोट तक जा रही है।
विज्ञापन


इस ट्रेन की सुविधा से बसों की सवारी करने से निजात मिली है। इसी प्रकार कटड़ा तक लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा से ज्यादा चलाई जाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार तक रेल की सुगम यात्रा करते हुए पहुंच सकें।
मंगलवार दोपहर बाद जम्मू रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक यात्रियों से खचाखच भरा था।

बैंड-बाजे की भक्ति भरी धुनों की गूंज पूरे रेलवे स्टेशन के यात्रियों और कर्मचारियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। झूलेलाल सिंधू सेवा समिति से जुड़े करीब दो हजार श्रद्धालुओं को जम्मू से सूरत के लिए रवाना होना था, जिन्हें अपनी स्पेशल ट्रेन का बेसब्री से इंतजार था।

सभी लोग बड़े ही उत्साह के साथ स्टेशन पर अपनी स्पेशल ट्रेन का यार्ड से प्लेटफार्म तक आने का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर एक सूरत जाने वाले श्रद्धालुओं से इतना पटा पड़ा था कि अन्य लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच रंग-बिरंगी पोशाक में बैंड-बाजे की धुन पर सूरत जाने वाले श्रद्धालु नाच-गा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें