फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI ने पीएम मोदी की श्रीनगर में करवाई थी जासूसी!

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजोरी से आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद उर्फ खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। बीएसएफ के कांस्टेबल ने पुलिस को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे के समय आईएसआई ने जासूसी करवाई थी।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबपोर्टल के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आईएसआई एजेंट्स के घर से बरामद हुए सामान से श्रीनगर जिले के बादामीबाग कैंटोन्मेंट से कई मैप मिले हैं। जो पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर को भेजे गए थे।

गिरफ्तार किए आईएसआई जासूसों ने बादामीबाग कैंटोन्मेंट इलाके के कई नक्शे पाकिस्तान में उनके हैंडलर फैजल के 6 दिसंबर 2014 को दिए थे। आपको बता दें कि इसके दो दिन बाद यानि 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर के बादामीबाग कैंटोन्मेंट में सैनिकों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

खान ने पाक हाई कमीशन से मांगी थी मदद

इस अंग्रेजी वेबसाइट के म‌ुताब‌िक पुलिस ने अभी तक इस बात  का खुलासा नहीं किया है क‌ि इन नक्शों को पाक‌िस्तान भेजने के पीछे इनका क्या मकसद था? हालांक‌ि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं क‌ि इन नक्शों के आईएसआई को देने के पीछे मकसद इस इलाके में व‌िस्फोट करना था। इसल‌िए ये नक्शे पाक‌िस्तान भेजे गए।

आपकों बताते चलें क‌ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर दौरे से पहले खुफ‌िया एजेंस‌ियों को ऐसे इनपुट म‌‌िले थे क‌ि आतंकी इस इलाके में कुछ गड़बड़ी फैला सकते हैं।  न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के दो आर्मी जवानों पर भी इस मामले में नजर रखी जा रही है।

दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया था कि हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद ने पूछताछ में कबूला कि वह पाक‌िस्तान हाई कमीशन गया था। पाक‌िस्तान हाई कमीशन ने उसे मदद का वादा किया था। फ‌िलहाल इस ल‌िंक की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें