राष्ट्र सुरक्षा के महत्वपूर्ण दस्तावेज पाकिस्तान को देने के आरोप में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद उर्फ खान के दादा के भाई पाकिस्तान में रहते हैं।
बताया जाता है कि पहले से ही पीआईओ के संपर्क में रहने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल के असिस्टेंट लाइब्रेरियन कफायतुल्ला ने ही उस समय रशीद और पाकिस्तान इंटेलिजेंस आपरेटिव (पीआईओ) एजेंट के बीच मुलाकात करवाई थी।
2014 में रशीद के पिता भी अपने चाचा से मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे। क्राइम ब्रांच यह भी जांच कर रही है कि उसके पिता या चाचा को इस सारे मामले की जानकारी थी या नहीं।
रशीद पहले कफायतुल्ला के मार्फत ही महत्वपूर्ण जानकारियां पीआईओ को सप्लाई करता था, लेकिन बाद में उसने अपने संबंध बढ़ाए और राष्ट्र सुरक्षा की जानकारियां एप के माध्यम से सीधे पीआईओ को देने लगा।