फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी की लहर: 14 साल पाकिस्तान में सजा काटने के बाद वतन लौटा धर्म सिंह, घर आने का इंतजार कर रहे परिजन

Wed, 21 Apr 2021 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रवाह/उधमपुर

सार

डोडा का रहने वाला धर्म सिंह 2003 में गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर लौटने वाले धर्म सिंह के गांव काश्तीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार भी खुश है। अब सभी बेसब्री से धर्म सिंह के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। धर्म सिंह के पिता का निधन हो चुका है और उसके दो भाई और दो बहनें हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के डोडा का रहने वाला धर्म सिंह 2003 में गलती से सांबा सेंक्टर में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था। पाकिस्तान में पकड़े जाने पर उसको 14 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान में सजा काटने के बाद सोमवार को भारत को सौंप दिया गया।

उसको अमृतसर में बीएसएफ के हवाले किया गया। धर्म सिंह को पंजाब में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहीं, जब उसके गांव में इसकी सूचना मिली तो सभी में खुशी लहर दौड़ पड़ी है। परिवार भी बहुत खुश है। धर्म सिंह के पिता एसपीओ थे। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। उनके दो भाई और दो बहने हैं। एक भाई वन विभाग का कर्मचारी है। सभी को अब बेसब्री से धर्म सिंह के घर पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भयावह होते हालात: जम्मू-कश्मीर में मिले 2204 नए संक्रमित, 13 लोगों को लील गया कोरोना

ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर    

ये भी पढ़ें- मानवता की सेवा: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुने जोश के साथ लड़ रहे हैं 'धरती के भगवान'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें