पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल का दौरा किया। यहां विभिन्न घटनाओं में घायल होकर भर्ती हुए कर्मियों का हाल जाना। बारामुल्ला के पट्टन श्रीनगर के फतेह कदल और कुपवाड़ा के सूगम में विभिन्न घटनाओं में एक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
पट्टन में डीएसएसपी जफर मेहदी और तीन अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। जब वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों ने उनके ऊपर एक ग्रेनेड फेंक दिया। इस घटना में शामिल आतंकियों में से एक फैजान नाम के आतंकी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था जबकि एक अन्य आतंकी शौकत को बुधवार रात दुर्गम काकपोरा में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। दो पुलिसकर्मी फतेह कदल मुठभेड़ में और कुपवाड़ा में कानून व्यवस्था की घटना में घायल हो गए थे।
डीजीपी सभी घायल कर्मियों के पास व्यक्तिगत रूप से गए और उनके कल्याण के बारे में पूछताछ की। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें घायल अधिकारियों को इलाज के बारे में भी बताया। इसके अलावा डीजीपी ने उनमें से कुछ के पक्ष में वित्तीय सहायता के चेक सौंपे। डीजीपी घायल अधिकारियों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें सभी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।