फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम नागरिकों को धमकाने वालों से शीघ्र ही निपटा जाएगा, एलओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी: डीजीपी

Thu, 19 Sep 2019 01:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में आम लोगों को घरों से बाहर निकलने पर धमकाने वालों आतंकियों से पुलिस शीघ्र ही निपटा जाएगा। स्थानीय लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को इन धमकियों की जानकारी है और पिछले करीब एक महीने में कुछ आतंकियों को मार गिराया गया है, तथा घाटी में उनके हमदर्दों समेत दो दर्जन से अधिक से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं दिया और अशांति फैलाने की इस्लामाबाद की सोच को नाकाम कर दिया है। 

डीजीपी ने कहा, हम जनता के साथ हैं और वे हमारे साथ हैं। हम उन्हें कोई नुकसान नहीं होने देंगे। सिंह ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि आतंकवाद निरोधक ग्रिड धमकी पर ध्यान देगी। 
विज्ञापन


आतंकवादियों द्वारा बागवानों, दुकानदारों को धमकाने और उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को एक कार में आग लगाये जाने जैसी घटनाओं पर डीजीपी ने कहा, सोपोर में कल कार चालक की पिटाई के बाद कार को जलाने वाले दो आतंकवादियों की पहचान लश्करए-तयबा के सज्जाद तथा मुजफ्फर के रूप में की गयी है। हम बहुत जल्द उनसे निपट लेंगे।
विज्ञापन

हमने कुछ को मार गिराया
उन्होंने कहा, हमने इनमें से कुछ को पहले ही मार गिराया है जिनमें एक वो भी है जिसने सोपोर में एक फल विक्रेता के परिवार के चार सदस्यों को गोली मारकर घायल किया था। हमने लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए गश्त बढ़ाकर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का विशेष ध्यान रखा है। यहां तक कि बागान की भी सुरक्षा की जा रही है। जैसे ही हमें किसी प्रकार की धमकी देने की सूचना मिलती है, हम तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। इससे जनता के बीच स्पष्ट संदेश गया है। हमने सोपोर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो धमकी भरे पोस्टर चिपका रहे थे। हमने श्रीनगर से भी आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है, वहीं दक्षिण कश्मीर से एक दर्जन अन्य लोगों को पकड़ा गया है। 

एलओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी 
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद कर रहा है और जम्मू कश्मीर में घुसने के लिए उकसा रहा है। उन्होंने नियंत्रण रेखा के आसपास बड़ी संख्या में आतंकवादियों को भेजा है और उन्हें लांचिंग पैड पर इकट्ठा किया है। वे लांचिंग पैड से आगे भी आ रहे हैं और अग्रिम पिकेट में पाकिस्तानी सेना के साथ उठ बैठ रहे हैं। सेना ने हाल ही में गुलमर्ग क्षेत्र में दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें