फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के 11 चौक-चौराहों पर प्रतिमाओं को रोशन करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1.49 करोड़ होंगे खर्च, चार माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

- पर्यटन की दृष्टि से शहर को विकसित करने पर चल रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू । शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दृष्टि से 11 चौक-चौराहों पर स्थापित की गई प्रतिमाओं को अब रंग-बिरंगी लाइटों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रोशन किया जाएगा। इसमें एक करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रोजेक्ट को लगभग चार माह में पूरा किया जाना है। यानी मई में लाइटिंग का काम खत्म हो जाएगा।
बिक्रम चौक में जरनल बिक्रम सिंह की प्रतिमा, डोगरा शासन के जरनल जोरावर सिंह, डोगरा चौक में प्रेम नाथ डोगरा, विवेकानंद चौक में स्वामी विवेकानंद, अंबफला चौक में मियां डीडू, बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह की बक्शी नगर में प्रतिमा के अलावा, सतवारी में महात्मा गांधी, इंदिरा चौक में इंदिरा गांधी, पनामा चौक में भीम राव आंबेडकर, महाराजा हरि सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को रोशन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पर्यटकों को जम्मू के इतिहास को बताने के लिए यह बड़ा कदम माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जम्मू शहर को नया रूप देना और इसे साफ रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सौंदर्यीकरण किस तरह किया जाए, इस पर लगातार काम कर रहे हैं। अलग-अलग चौक में प्रतिमाओं को लाइटों से रोशन किया जाएगा।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें