फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा करेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-अखनूर सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू शहर में अब तक के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके माध्यम से आधे घंटे का सफर मात्र 10 मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत बन रहे 133 पिलर वाले 5.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के अब केवल छह पिलर का काम ही शेष बचा है। राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचागत विकास प्राधिकरण लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने संबंधित ठेकेदार को हर हाल में जुलाई तक काम पूरा करने का नोटिस जारी कर दिया है। एनएचआईडीसीएल के परियोजना महाप्रबंधक सूरज पाल सिंह सांगवान का कहना है कि 15 जुलाई, 2022 तक फ्लाईओवर का लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा है। कैनाल हेड से गणेश विहार तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2019 में शुरू किया गया था। ब्राउन फील्ड परियोजना के तहत बन रहे इस फ्लाईओवर में भूमि अधिग्रहण की समस्या रही। बावजूद इसके प्रशासन के सहयोग से निर्माण कार्य तेजी से चलता रहा।
सांगवान के अनुसार जम्मू के सबसे बड़े इस फ्लाईओवर में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के अलावा इसके नीचे सर्विस रोड को कोई दिक्कत न आए, इसका खास ख्याल रखा गया है और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फ्लाईओवर के लिए कम से कम जगह ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें