फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी-पौनी मार्ग पर रखी निर्माण सामग्री बनी परेशानी

विज्ञापन
रियासी पौनी मार्ग पर खड़ढों में भरे पानी से निकलता वाहन व सड़क किनारे फैंका गया मेटेरियल। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। रियासी-पौनी मार्ग पर जगह-जगह रखी गई निर्माण सामग्री वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। साथ ही हादसों का अंदेशा भी बना हुआ है। कई स्थानों पर बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से परेशानी बढ़ जाती है। वाहन चालकों ने प्रशासन से समस्या के निदान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चालक राम शर्मा ने बताया कि अनदेखी के चलते पौनी मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। सड़क किनारे लोहे के एंगल लगाने और डंगा का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन, बदहाली की कोई सुध नहीं ली जा रही। अन्य चालक जुगल के अनुसार पहले यह मार्ग ग्रेफ के अधीन होने के चलते समय पर मरम्मत की जाती थी। लेकिन, अब मार्ग के लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने से कोई कार्य नहीं हो रहा है। वहीं, विमल ने कहा कि सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री से हादसों का अंदेशा बना रहता है। विभाग को मार्ग की सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन

----
सड़क किनारे डंगे लगाने का काम जारी है। निर्माण सामग्री को जल्द ही सड़क किनारे से हटा लिया जाएगा। साथ ही गड्ढों को भी ठीक किया जाएगा।
- बलदेव, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें