फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेयरियों के लिए आवेदन ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम जम्मू में डेयरियों के पंजीकरण के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया से डेयरी धारकों का समय बचेगा। आवेदन करने के लिए स्वास्थ्य, प्रदूषण बोर्ड और नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पहले नगर निगम के पास दस्तावेज जमा करवाने पड़ते थे। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता था। डेयरी संचालकों के पास समय की कमी होने के कारण कार्रवाई अधर में ही लटक जाती थी। ऐसे में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होती थी। अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। अब नगर निगम की ओर से भी डेयरी संचालकों को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। पार्षद और अन्य अधिकारी भी इस बारे में जानकारी देंगे। साथ ही पत्राचार के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। मौजूदा समय में 60 डेयरियां ही पंजीकृत हैं, जबकि अवैध रूप से 750 के करीब डेयरियां चल रही हैं।
विज्ञापन

------
डेयरी पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे डेयरी संचालकों का समय बचेगा। इस बारे में आवेदकों को जागरूक भी किया जाएगा। आवेदन के बाद कार्यालयों के चक्कर काटने से भी आवेदनकर्ता को निजात मिलेगी
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, वेटरिनरी अधिकारी, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें