फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तलाशी अभियान के लिए अनंतनाग में ट्रेंड होंगे श्वान

विज्ञापन
अनंतनाग में अत्याधुनिक डाॅग केनेल का उद्घाटन करते अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस 
विज्ञापन
- पुलिस ने अत्याधुनिक डॉग केनेल का किया उद्घाटन
विज्ञापन


- पहले बैच में छह कुत्तों को छह ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। आतंकवाद से निपटने, अपराध का पता लगाने और तलाशी-बचाव अभियान में पुलिस की क्षमता बढ़ाने के लिए अनंतनाग में भी श्वान (कुत्तों) को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस लाइन में अत्याधुनिक डॉग केनेल खोला गया है। पहले बैच में छह कुत्तों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके लिए छह ट्रेनर होंगे।

डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज जावेद इकबाल मट्टू ने शुक्रवार को प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पुलिस के बेड़े में शामिल कुत्तों को प्रशिक्षित करने और उनके रखरखाव के लिए इष्टतम वातावरण प्रदान करेगी। इससे बल की परिचालन दक्षता में सुधार होगा। एसएसपी अनंतनाग जीवी संदीप चक्रवर्ती ने केनेल की स्थापना में पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए उन्नत उपकरणों और तकनीकों का लाभ उठाने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशिक्षित कुत्तों के कौशल का प्रदर्शन किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल जिले में पुलिसिंग बुनियादी ढांचे और परिचालन तत्परता को मजबूत करने में एक मील पत्थर है।
विज्ञापन


दो खास नस्ल के कुत्तों को किया जाएगा प्रशिक्षित
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्र में बेल्जियम शेफर्ड और लेब्राडोर नस्ल के कुत्तों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनका इस्तेमाल नारको टेरर और आतंकवाद रोधी अभियानों में किया जाएगा। इन नस्लों के कुत्तों की सूंघने की क्षमता अधिक होती है। ऑपरेशन के दाैरान इनकी मादक पदार्थों और विस्फोटक को खोजने में मदद ली जाएगी।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें