फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख के सरकारी विभागों में पद भरने के लिए 13 को जारी होगी अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 जनवरी से खुलेगा पोर्टल, 20 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


- अप्रैल के पहले रविवार को परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

लेह। लद्दाख के सरकारी विभागों में खाली पद भरने के लिए प्रशासन 13 जनवरी को अधिसूचना जारी करेगा। पंजीकरण के लिए पोर्टल 25 जनवरी से खुल जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा अप्रैल के पहले रविवार को होगी, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने पर निर्भर है।

उपराज्यपाल के सलाहकार एवं लद्दाख अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (एलएसएसएसएसबी) के अध्यक्ष डॉ. पवन कोतवाल ने शुक्रवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पदों के विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पदों के विज्ञापन में भर्ती नियमों का पालन सुनिश्चित करें। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव माइकल डीसूजा ने बताया कि एलएसएसएसएसबी जनवरी में 2025 का पहला विज्ञापन जारी करने जा रही है। पोर्टल पर उम्मीदवार पंजीकरण, आवेदन जमा करने और भुगतान प्रक्रिया को अनुक्रम में पूरा कर सकेंगे। समिति ने अधिसूचना प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं, पदों के विज्ञापन, आवेदन पंजीकरण, भुगतान गेटवे, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करने के नियम, आवेदन व प्रवेशपत्र के प्रारूप पर चर्चा की।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें