फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू एयरपोर्ट से भी करवा सकेंगे माता वैष्णो देवी यात्रा का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हवाई मार्ग से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्त अब जम्मू से भी यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ ही धर्मनगरी कटड़ा में मौसम के साथ यात्रा से जुड़ी हर जानकारी यहां से ही मिल जाएगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन जम्मू एयरपोर्ट पर ही होता है। यहां से वे अपना कटड़ा के लिए सफर शुरू करते हैं। ऐसे में इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी काउंटर से मिल जाएगी। काउंटर से लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी करवा सकते हैं। जम्मू से कटड़ा तक जाने के लिए परिवहन व्यवस्था, रूट अवधि की जानकारी भी दी जाएगी। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 35 उड़ानों का संचालन होता हैं, जिनसे पांच हजार यात्री सफर करते हैं। दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, मुंबई से आने वाली उड़ानों में अधिकांश लोग माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले होते हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए यहां काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें