जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कवायद में एयरपोर्ट प्रबंधन नई पार्किंग तैयार कर रहा है। यह पार्किंग एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के साथ बन रही है, जिसका काम अंतिम चरण में है और अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इसमें 150 कारें पार्क करने की व्यवस्था होगी।
हालांकि यह पार्किंग निशुल्क होगी या पेड यह अभी तय नहीं हुआ, लेकिन सुविधा मिलने से एयरपोर्ट के मुख्य रोड पर लगने वाले यातायात जाम से निजात मिलेगी।
जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 30 के करीब फ्लाइट से प्रतिदिन 25 सौ लोग सफर करते हैं। देर रात की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट पर अपने प्रियजनों को छोड़ने या लेने आने वाले लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि एयरपोर्ट के पास कोई पार्किंग नहीं है, जिससे मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अब नई पार्किंग शुरू होने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। निदेशक एयरपोर्ट जम्मू एसके गर्ग ने बताया कि अक्तूबर तक पार्किंग सुविधा शुरू की जाएगी।