फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में बनेगा कुंजवानी-सतवारी चौक फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कुंजवानी से सतवारी चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ठेका आवंटित करने की तैयारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार से निर्माण कार्य के लिए राशि मंजूर होने के बाद 15 सितंबर तक निर्माण कार्य के लिए टेंडर खोले जाएंगे और माह के अंत तक ठेका आवंटित कर दिया जाएगा। जिस दिन से निर्माण कार्य शुरू होगा, उसके तीन साल में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी वाईपीएस जादो का कहना है कि कुंजवानी से सतवारी चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद जम्मू में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। सिक्स लेन जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से सफर करने वाले लोगों को जम्मू एयरपोर्ट जाने में भी कुंजवानी से सतवारी चौक फ्लाईओवर के माध्यम से सरलता से पहुंचने में मदद मिलेगी।
बता दे कि केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के सांबा जिले के जख से जम्मू जिले के कुंजवानी खंड और कुंजवानी से चौथे तवी पुल खंड तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 1821.72 करोड़ की राशि मंजूूर की है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में सक्रियता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

------
जम्मू-अखनूर हाईवे परियोजना मार्च, 2022 में होगी पूरी
एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक रितेन कुमार सिंह के अनुसार जम्मू-अखनूर हाईवे परियोजना मार्च, 2022 में पूरी हो जाएगी। जम्मू-अखनूर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य 272 करोड़ की अनुमानित राशि से किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एनएचआईडीसीएल करीब दस हजार करोड़ की राशि से सड़कों का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें