फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क संपर्क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इस दिशा में संभाग के दूरदराज क्षेत्रों में इस साल 90 किलोमीटर के सड़क संपर्क के विस्तारीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। विश्व बैंक पोषित झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत संभाग में सात सड़क परियोजना पर काम जारी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेके ईरा/जेकेएफआरपी डॉ. सईद आबिद ने बुधवार को ईरा की निष्पादित की जा रही सड़कों और पुल परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

संभाग में जारी परियोजनाओं में शहर के साथ लगते सिद्दड़ा-सुरुईंसर की 18.29 किलोमीटर सड़क, 11 किलोमीटर तुतां दी खुई से खड़ा मदाना सड़क, 10 किमी मालानी-चकरबती सड़क, 10.15 किमी चिराला लिंक रोड, 27 किलोमीटर गुलाटी से शाहदरा शरीफ सड़क बाया गंभीर गली, पांच किलोमीटर की देवी माई से ओहली मंदिर सड़क और 4.5 किमी अंजी-पनासा सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। सिद्दड़ा-सुरुईंसर सड़क परियोजना को इस साल अक्तूबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क मार्ग से सिद्दड़ा-सुरईंसर-मानसर और उत्तरवाहिनी-पुरमंडल आपस में जुड़ेंगे। इससे करीब पांच लाख लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा। इसी तरह देवी माई से ओहली मंदिर सड़क और अंजी-पनासा सड़क का भी अक्तूबर, 2021 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
----
अंजी-पनासा सड़क से 50 हजार आबादी जुडे़गी
अंजी-पनासा सड़क के बनने से स्थानीय आर्थिक विकास होगा। इसमें करीब 50 हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। यह धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण सड़क मार्ग बनेगा। बताया गया कि जम्मू संभाग में दूरस्थ हिस्सों में तीन महत्वपूर्ण पुल परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। जिसमें काथील गंजू से बरोसा, गोरड़ी नाला तक वाहन स्टील पुल, बरोसा से पाटरी, बारमीन नाला (उधमपुर जिला) तक वाहन स्टील पुल और अंजी नाला से सुखहाल घाटी, रियासी जिले में फुटबृज का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें